पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 वर्ष की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 13 सितंबर 2020 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रघुवंश प्रसाद सिंह का जन्म 06 जन्म, 1946 को बिहार के वैशाली जिले में हुआ था। रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1973-77 में यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी (एसएसपी) में सचिव के रूप में की थी, जिसके बाद वह वर्ष 1977 में बिहार विधानसभा के सदस्य बने और अपने राजनीतिक जीवन के दौरान कई बार बेलसंड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

वर्ष 1996 में लोकसभा में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने से पहले, उन्होंने बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 1996 के लोकसभा चुनावों में चुना गया और उन्हें केंद्रीय पशुपालन और डेयरी उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया।

2004 से 2009 के बीच, रघुवंश प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की सफलता के पीछे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे।  उल्लेखनीय है कि 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पांचवीं बार जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram