फरवरी 2023 में बिहार में किया जाएगा भगवान बुद्ध की दुनिया की सबसे लंबी प्रतिमा का उद्घाटन

भगवान बुद्ध की दुनिया की सबसे लंबी प्रतिमा का निर्माण बोध गया, बिहार में किया जा रहा है। वर्ष 2019 में बुद्धा इंटरनेशन वेलफेयर मिशन ने इसके निर्माण की नींव रखी थी। बुद्ध इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन द्वारा इस प्रतिमा को निर्मित किया जा रहा है।

यह भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा में दुनिया की सबसे लंबी प्रतिमा बन रही है।
इस प्रतिमा की लम्बाई 100 फीट और ऊँचाई 30 फीट होगी।
इस प्रतिमा को फाइबरग्लास से बनाया जा रहा है।
प्रसिद्ध मूर्तिकार मिंटू पॉल इस बुद्ध प्रतिमा को बना रहे हैं।

फरवरी 2023 में इस प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु इस प्रतिमा के दर्शन कर पाएंगे। भगवान बुद्ध ने इसी मुद्रा में महापरिनिर्वाण के पहले बताया था की वे 3 साल बाद दुनिया से चले जाएंगे। कुशीनगर, यूपी में भगवान बुद्ध को 80 साल की अवस्था में महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram