बिहार के शरद सागर के संगठन ‘डेक्सटेरिटी ग्लोबल’ IIM में केस स्टडी करने के लिए चुना गया

बिहार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सामाजिक संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल इस महीने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), नागपुर में एक केस स्टडी बनेगा। यह संगठन शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में काम करता है और इसकी स्थापना 2008 में बिहार के पटना में 16-वर्षीय शरद विवेक सागर द्वारा की गई थी।

अपने वार्षिक प्रबंधन उत्सव के अंतर्गत IIM नागपुर राष्ट्रीय स्तर की केस स्टडी प्रतियोगिता आयोजित करती है, जिसके तहत IIM ने केस स्टडीके रूप में शरद सागर के संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल को प्रदर्शित करने की घोषणा की है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारत के सभीआईआईएम और शीर्ष बी-स्कूलों के प्रबंधन के छात्र भाग लेंगे।

डेक्सटेरिटी ग्लोबल :

वर्ष 2008 में शरद सागर ने शैक्षिक अवसरों के माध्यम से नेताओं की अगली पीढ़ी को शक्ति प्रदान करने वाले राष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना की। पिछले 12 वर्षों से यह संगठन अपने शैक्षणिक अवसरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के किशोरों एवं युवाओं को सेवा और नेतृव्त से जोड़ने का काम कर रही है। अपने शैक्षणिक पटलों के माध्यम से डेक्सटेरिटी भारत के विभिन्न राज्यों में 65 लाखसे भी अधिक किशोरों एवं युवाओं को शैक्षणिक अवसरों से जोड़ती एवं प्रशिक्षित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram