बिहार में नई मजदूरी दर लागू

बिहार सरकार ने 1 अप्रैल से नई न्यूनतम मजदूरी दर तय की है। महंगाई भत्ते को बदलने की पद्धति के आधार पर, सरकार साल में दो बार मजदूरी दर तय करती है, जो कि अप्रैल और अक्टूबर में न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि की जाती है। जिसके कारण आज यानी 1 अप्रैल से न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ा दी गई है। श्रम संसाधन विभाग ने इस बारे में एक अधिसूचना भी जारी की है।

अब अकुशल मजदूरों को प्रतिदिन 304 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, अगर कोई अर्ध-कुशल मजदूर है, तो उसे प्रति दिन 316 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, अगर कोई कुशल मजदूर है तो 385 एक दिन का दिया जाएगा। अत्यधिक कुशल मजदूर को 470 एक दिन का दिया जाएगा, इसके अलावा लेखन पर्यवेक्षी और लिपिक को 8703 प्रति माह मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram