बिहार में पक्षी गणना के आँकड़े जारी

ख़बरों में क्यों?

हाल ही में राज्य में पहली बार बिहार में पक्षी गणना के आँकड़े जारी किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • फरवरी 2022 में शुरू की गई यह गणना बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वेटलैंड इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से करवाई गई है।
  • इस गणना के अनुसार राज्य के कुल 68 जलाशयों में पक्षियों की 202 प्रजातियाँ पाई गई हैं। इन पक्षियों की कुल संख्या 45,173 है।
  • इनमें से 80 प्रजातियाँ जलीय पक्षियों की है, जिनमें लैसर ह्विस्लिंग डक, एशियन ओपेन बिल्ड स्ट्रोक, लिटिल कोर्मोरेंट तथा कॉमन कूट गढ़वाल आदि शामिल हैं।
  • गणना के अनुसार जलीय पक्षियों का वितरण निम्न प्रकार है-
    गोगाबील झील (4973) > इंद्रपुरी बैराज (2641) > नागा-नकटी डैम (2430)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram