बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल का निधन

ख़बरों में क्यों ?

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल (Dhanik Lal Mandal) का निधन हो गया है। धनिक लाल मंडल हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

प्रमुख बिंदु

  • फुलपरास से प्रथम बार वे 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद वे विधानसभा अध्यक्ष बने थे। जबकि, 1969 में भी विधायक निर्वाचित हुए।
  • 1972 में भी सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर लौकहा से विधायक बने थे। लेकिन, जेपी आंदोलन में उन्होंने 1974 में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे 1977 जनता पार्टी के टिकट पर एवं 1980 में लोकदल (च) के टिकट पर झंझारपुर से सांसद चुने गए।
  • वे मोरारजी देसाई एवं चौधरी चरण सिंह सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बने। जबकि, 1990 में हरियाणा के राज्यपाल बने।
  • वे छात्र जीवन में अपनी राजनीति की शुरूआत छात्र कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में की। भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्होंने जिला स्कूल दरभंगा से निकाल दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram