भारत और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रियों के बीच संवाद का आयोजन

हाल ही में नई दिल्ली में भारत और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रियों के बीच संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा उद्योगों एवं रक्षा प्रौद्योगिकी के साझाकरण समेत कई क्षेत्रों में सुरक्षा सहयोग के विस्तार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रक्षा मंत्रियों के बीच इस वार्ता के दौरान दोनों देशों द्वारा रक्षा उद्योगों और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग के संभावित क्षेत्रों की भी पहचान की गई।
इस अवसर पर बोलते हुए, राजनाथ सिंह ने सैन्य-स्तरीय वार्ताओं पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि हाल के वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो दोनों पक्षों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के अनुरूप है। ।

मई 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान, दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए, भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत सहयोग किया है और संबंधों में वृद्धि को प्रतिबिंबित करने के लिए एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।भारतीय रक्षा उद्योग ने नवंबर 2018 में आयोजित इंडोनेशियाई रक्षा एक्सपो में भी भाग लिया था।

वर्तमान में, कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरा और मजबूत सहयोग है। दोनों देशों की तीनों सेवाओं के बीच परिचालन स्तर पर वार्ता नियमित रूप से आयोजित की जाती है और क्षेत्रीय सुरक्षा से संबंधित पारस्परिक हित के मामलों पर चर्चा की जाती है।
इसके अलावा, भारत और इंडोनेशिया के बीच ‘गरुड़ शक्ति’ नामक एक संयुक्त सैन्य अभ्यास भी आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram