भारत की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्र नायडू का निधन हो गया है। वह देश के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू की बेटी थीं। उन्होंने 1977 में इंदौर में राष्ट्रीय चैंपियन बॉम्बे (अब मुंबई) और एमसीसी के बीच एक मैच के दौरान अपनी पहली कमेन्ट्री की थी।
उन्होंने अपने दिवंगत पिता पर ‘सीके नायडू: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ नामक एक पुस्तक भी लिखी, जो एक प्रसिद्ध क्रिकेटर थे।