भारत – यूरोपीय संघ पंचवर्षीय रोडमैप समझौता

प्रमुख बिन्दु –

  1. 15 जुलाई, 2020 को भारत और यूरोपीय संघ ने ‘‘व्यापार अड़चनों’’ को दूर करने के लिए उच्च स्तरीय संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया।
  2. दोनों पक्ष इस उद्देश्य हेतु एक पंचवर्षीय रोडमैप पर सहमत हुए।
  3. 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में आगामी पाँच वर्षों 2020-2025 के लिये वैज्ञानिक सहयोग पर समझौते को नवीनीकृत करने पर सहमत हो गए।
  4. ‘रोडमैप 2025’ के तहत दोनों पक्षों ने स्वतंत्रता, खुलेपन और समुद्री क्षेत्र में समावेशी दृष्टिकोण के संरक्षण के लिए हिंद महासागर के साथ-साथ प्रशांत महासागर में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
  5. इसके अलावा रोडमैप में अन्य बहुत से क्षेत्रों को समावेशित किया है, जिस पर दोनों पक्ष भविष्य में मिलकर काम करेंगे।
  6. दोनों पक्ष समयबद्ध तरीके से नवीनीकृत प्रक्रिया शुरू करने और अनुसंधान एवं नवाचार में 20 वर्षों के मज़बूत सहयोग को अंगीकृत करने के लिये वचनबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram