मनोज बाजपेई व पंकज त्रिपाठी को बनाया गया नगर निकाय चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर

ख़बरों में क्यों?

सिने अभिनेता मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए ब्रांड एम्बेडसर मनोनीत किया है। मनोज वाजपेयी व पंकज त्रिपाठी मतदाताओं को निकाय चुनाव के तहत स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि चयनित करने के लिए जागरूक करते दिखेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा की जा चुकी है। पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना है।
  • बता दें कि मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी बिहार के रहने वाले हैं। बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके मनोज वाजपेयी पश्चिम चंपारण के एक गांव के रहने वाले हैं।
  • पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के निवासी हैं। वे बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। पंकज ने पॉपुलर शो मिर्जापुर में काम किया है जिसमे उनका किरदार कालीन भैया का था। इस किरदार से पंकज को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram