विश्रुति को मिला मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज

खबरों में क्यों ?

विश्रुति ने हाल ही में दिल्ली के द्वारका में अदिवा इनोवेसन्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट शो में हिस्सा लिया था। ऋतिका विनय और विनय यादवा द्वारा आयोजित इस शो में देशभर से 25 फाइनलिस्ट ने शिरकत की। विश्रुति ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुये मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया है।

प्रमुख बिंदु :

  • विश्रुति ने बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद विश्रुति एक निजी कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर नियुक्त है।
  • विश्रुति ने पुणे स्थित टियारा पेजेन्ट ट्रेनिंग स्टूडियो में ऋतिका रामेत्री से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने पेजेंट शो में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2022 सेकेंड रनर अप और मिसेज वाइवेसियस का ताज अपने नाम कर लिया है।
  • विश्रुति ने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से कत्थक में स्नातक किया है। वह कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, को अपना आदर्श मानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram