प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म श्री रामचंद्र मांझी का निधन

ख़बरों में क्यों?

बिहार के सारण ज़िले के रहने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार तथा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित रामचंद्र मांझी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु

  • पद्मश्री अवार्ड हासिल कर चुके रामचंद्र मांझी ‘लौंडा नाच’के लिये मशहूर थे। मांझी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे है। लौंडा नाच से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले मांझी 30 साल तक नाच मंडली के सदस्य रहे।
  • बिहार का ‘लौंडा नाच’बिहार के पुराने और बेहद प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है। इसमें लड़का, लड़की की तरह मेकअप और कपड़े पहनकर नृत्य करता है। लौंडा नाच का आयोजन लोग किसी भी शुभ मौके पर कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram