वासदेव मोही को 29वां सरस्‍वती-सम्‍मान

प्रख्यात सिंधी लेखक वासदेव मोही को 29वां सरस्‍वती-सम्‍मान प्रदान किया जाएगा।

  • यह सम्‍मान उन्‍हें लघु कथा संग्रह “चेकबुक” के लिए दिया जा रहा है। इस संग्रह की कहानियां समाज के वंचित वर्गों के कष्‍टों को अभिव्‍यक्‍त करती हैं।
  • श्री मोही की कविता, कहानी और अनुवाद की 25 पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्‍हें साहित्‍य अकादमी सम्‍मान से भी अलंकृत किया गया है।
  • लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी. कश्यप की अध्यक्षता वाली कमेटी ने उनके नाम का चयन किया।
  • अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले मोही पहले भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्य करते थे परंतु बाद में दुबई में अंग्रेजी इंडियन हाई स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाना आरंभ कर दिया और वहीं से वे सेवानिवृत्त हुए।

सरस्‍वती सम्‍मान

  • सरस्वती सम्मान के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस फाउंडेशन द्वारा व्यास सम्मान (हिंदी साहित्य के लिए भारतीय नागरिकों को) तथा बिहारी पुरस्कार (राजस्थान के लेखकों को) भी प्रदान किया जाता है।
  • सरस्वती सम्मान भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची की भाषाओं में विगत दस वर्षों में प्रकाशित पुस्तक के भारतीय लेखक को प्रदान किया जाता है। प्रथम सरस्वती सम्मान 1991 में हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।
  • सरस्‍वती सम्‍मान में प्रशस्‍तिपत्र और पट्टिका के अलावा 15 लाख रुपए की नकद राशि भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram