बिहार के 75424 विद्यालयों में खुलेगा विज्ञान और गणित क्लब

ख़बरों में क्यों ?

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सूबे के 75 हजार 424 स्कूलों में विज्ञान और गणित क्लब खोला जायेगा। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूल शामिल होंगे। जिन स्कूलों में क्लब खोला जायेगा

प्रमुख बिंदु

  • इसमें कक्षा छह से आठवीं तक के 66141 स्कूल और नौवीं से 12वीं तक 9283 स्कूल शामिल हैं।
  • क्लब में शिक्षकों द्वारा छात्र और छात्राओं को गणित और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार और रचनात्मकता की भावना बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला के अलावा विज्ञान संबंधी परियोजनाओं का संचालन किया जायेगा।
  • वैज्ञानिक विषयों पर निबंध, व्याख्यान, वाद-विवाद, सेमिनार, संगोष्ठी के साथ विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान दिवस, वैज्ञानिकों का जन्म दिवस आदि पर आधारित गतिविधियां करवायी जायेगी।
  • इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान समाचार प्रदर्शित करना, विज्ञान प्रत्रिका का प्रकाशन और विज्ञान एलबम तैयार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram