बिहार के कैथवलिया में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग

ख़बरों में क्यों ?

अयोध्या से जनकपुर के बीच, पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. यहीं पर दुनिया के सबसे बड़े व 33 फीट ऊंचे विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग की स्थापना होगी।

प्रमुख बिंदु

  • मंदिर का उद्घाटन 2024 में होगा
  • शिवलिंग के लिए तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली जिले की पहाड़ी से ग्रेनाइट की एक चट्‌टान ली गई है।
  • करीब 250 मीट्रिक टन वजनी इस चट्‌टान को 156 चक्के और 122 फीट लंबी लॉरी से महाबलीपुरम पहुंचाया गया है। जहां से तराशने के बाद इसे कैथवलिया लाने में डेढ़ महीने का समय लगेगा।
  • बर्तमान में तंजौर के वृहदेश्वर मंदिर में 27 फीट का शिवलिंग विश्व में सबसे ऊंचा है।
  • विराट रामायण मंदिर के शिवलिंग की गोलाई 33 फीट और ऊंचाई भी 33 फीट होगी।
  • भगवान राम ने लंका जाने से पहले रामेश्वरम में शिव की पूजा की थी। विराट रामायण मंदिर उसी कांसेप्ट पर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram