विश्व ब्रेल दिवस 2020

विश्व ब्रेल दिवस पुरे विश्व में 4 जनवरी 2020 को मनाया जा रहा है। विश्व ब्रेल दिवस 2019 से मनाया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है की दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है।

लुई ब्रेल का जन्म उत्तरी फ्रांस के कूपवरे (Coupvray) शहर में चार जनवरी 1809 को हुआ था।
तीन वर्ष की अल्प आयु में एक दुर्घटना में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके उपरांत छह उभरे हुए बिंदुओं की भाषा विकसित की गई जिसे ब्रेल के नाम से जाना जाता है।

दृष्टिबाधित व्यक्ति द्वारा रेडियो पर ब्रेल लिपी में पहला समाचार बुलेटिन ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन द्वारा संचालित एक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रणछोड़ सोनी ने 2004 में पढ़ा था। उनका नाम भारत में रेडियो पर पहला ब्रेल लिपि समाचार बुलेटिन उसी समय प्रसारित किए जाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram