भागलपुर के संदीप बने संयुक्त राष्ट्र मास्टरमाइंड 2022

ख़बरों में क्यों ?

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भागलपुर के संदीप मिश्रा को संयुक्त राष्ट्र मास्टरमाइंड  के लिए चुना गया है। उन्हें ‘इंडस्ट्रीयल नॉलेज एंड साइस डिप्लोमेसी’ के क्षेत्र में विचार रखने एवं काम करने के लिए चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसके लिए दुनिया भर से अभी तक मात्र 30 लोगों का चयन किया है। इसमें इस वर्ष छह लोगों का चयन किया गया है।
  • इन मास्टर माइंड्स को ‘यूएन सस्टेनिबिलिटी गोल 2020-30’ के लिए चुना गया है। ये लोग विश्व सहित अपने देशों को भी उस क्षेत्र में सरकार को सुझाव दे सकते हैं या जागरूक कर सकते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र विभिन्न वैश्विक समस्याओं के समाधान को लेकर काम करता है। इन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाये को लेकर इन मास्टर माइन्ड्स को भी संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों में चर्चा करने या सुझाव रखने का मौका दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram