संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लिया परमाणु युद्ध रोकने का संकल्प

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों द्वारा परमाणु युद्ध रोकने का संकल्प लिया गया।यह संकल्प परमाणु हथियारों के अप्रसार की संधि (NPT) की नवीनतम समीक्षा से पहले संयुक्त रूप से लिया गया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों में चीन‚ ब्रिटेन‚ संयुक्त राज्य अमेरिका‚ रूस‚ फ्रांस‚ और (5 देश) शामिल हैं।
परमाणु अप्रसार संधि (NPT) एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है।
NPT परमाणु हथियारों का विस्तार रोकने और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण ढंग से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का एक हिस्सा है।
इस संधि की घोषणा 1968 में की गई थी जिसे वर्ष 1970 में लागू किया गया था।
पांच परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्रों सहित कुल 191 देश अब तक इस संधि में शामिल हो चुके हैं।
ध्यातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी।
यह मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु उत्तरदायी है।
इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश होते हैं‚ जिनमें 5 स्थायी और 10 दो वर्षीय कार्यकाल हेतु चुने गये अस्थायी सदस्य।
ध्यातव्य है कि भारत ने वर्ष 2021 में आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की जो वर्ष 2021-22 तक परिषद में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram