‘साइबर सेफ वुमेन’ पहल

महाराष्ट्र सरकार ने साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु ‘साइबर सेफ वुमेन’ पहल आरंभ किया है।

इस पहल के तहत महाराष्ट्र का साइबर विभाग एवं जिला स्तरीय पुलिस राज्य भर में 100 स्कूलों एवं कॉलेजों में ‘साइबर सेफ वुमेन’ नाम से साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाएगा तथा उन्हें बताएगा कि साइबर जगत में खुद को सुरक्षित कैसे रख सके।

उपर्युक्त पहल 3 जनवरी, 2020 को समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आरंभ किया गया।

सावित्रीबाई फुले

  • सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक दलित परिवार में हुआ था।
  • सावित्रीबाई फुले के पति महात्मा ज्योतिबा फुले भारत में सबसे महत्वपूर्ण समाज सुधारकों के रूप में जाना जाता है।
  • सावित्रीबाई ने पुणे में देश का पहला कन्या विद्यालय खोला था।
  • कन्या शिशु हत्या को रोकने के लिए भी उन्होंने काम किया।
  • भारत की प्रथम कन्या विद्यालय की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव भी सावित्रीबाई को प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram