उदयनाथ झा को दिया गया साहित्य अकादमी भाषा सम्मान

ख़बरों में क्यों ?

साहित्य अकादमी ने इस वर्ष के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. कई भाषाओं के ज्ञाता और प्रसिद्ध लेखक डॉ. उदय नाथ झा को इस वर्ष का साहित्य अकादमी भाषा सम्मान 2022 देने की घोषणा की गई है.

प्रमुख बिंदु

  • साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी मंडल की बैठक में इस वर्ष के लिए पूर्वी क्षेत्र से कालजयी और मध्यकालीन साहित्य में बहुमूल्य योगदान के लिए डॉ. उदय नाथ झा को साहित्य अकादमी भाषा सम्मान के लिए अनुमोदित किया गया.
  • भाषा सम्मान से सम्मानित विद्वान को विशेष समारोह में एक लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ताम्रफलक प्रदान किया जाएगा.
  • ओडिसा के पुरी स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर डॉ. उदय नाथ झा वरिष्ठ भाषाविद् और साहित्यकार हैं. उन्हें हिंदी, मैथिली, संस्कृत, अंग्रेजी, बांग्ला, असमिया, ओडिआ, भोजपुरी और गुजराती भाषा का ज्ञान है.
  • उन्होंने मैथिली, हिंदी और संस्कृत में 26 पुस्तकें लिखी हैं. 27 पुस्तकों का अनुवाद और संपादन किया है. विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके 471 लेख, कहानी और शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं.
  • साहित्य अकादमी ने साहित्य पुरस्कारों की घोषणा करते हुए इस बर्ष 23 भाषाओं के लिए पुरस्कार देने का निर्णय किया गया है. इनमें 7 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 2 कहानी संग्रह, दो साहित्यिक समालोचना, तीन नाटक, एक आत्मकथा निबंध, एक संक्षिप्त सिंधी साहित्य इतिहास और एक लेख संग्रह की पुस्तक शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram