हला कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव वर्चुअल वर्कशॉप

10-11 जनवरी‚ 2022 के मध्य पहला कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव वर्चुअल वर्कशॉप‚ 2022 संपन्न हुआ।
मुख्य विषय-‘‘रक्षात्मक संचालन‚ डीप/डार्क वेब हैंडलिंग और डिजिटल फोरेंसिक से संबंधित क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा क्षमताओं का विकास’’।
इसका आयोजन राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय‚ गांधीनगर (गुजरात) और कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के सचिवालय के सहयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) भारत सरकार द्वारा किया गया था।
श्रीलंका‚ मालदीव‚ भारत‚ मॉरीशस‚ सेशेल्स और बांग्लादेश सहित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के सदस्य और पर्यवेक्षक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसमें डीप वेब एवं डार्क नेट जांच तथा चुनौतियों‚ डिजिटल फोरेंसिक‚ साइबर खतरे से संबंधित खुफिया सूचना और साइबर डोमेन में रक्षात्मक संचालन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बारे में चर्चा हुई।
प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा के खतरों से निपटने से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किया और विशिष्ट साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram