24 जनवरी‚ 2022 को देशभर में 29 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार नवाचार‚ शिक्षा‚ खेल‚ कला एवं संस्कृति‚ समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित करती हैं।
इन पुरस्कार विजेताओं में 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 15 लड़के और 14 लड़कियां हैं।
जिसमें नवाचार क्षेत्र में 7, सामाजिक सेवाक्षेत्र में 4, शैक्षिक क्षेत्र में 1 खेल क्षेत्र में 8, कला और संस्कृति के क्षेत्र में 6 तथा वीरता के क्षेत्र में 3 बच्चों को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह के दौरान राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के तहत आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित ब्लॉकचेन संचालित तकनीक का इस्तेमाल कर वर्ष 2021 तथा वर्ष 2022 के विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए।
पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेव्नâोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।
विजेताओं को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।