5 गैर-स्थायी सदस्य देशों ने UNSC में औपचारिक रूप से संभाला कार्यभार

जनवरी‚ 2022 में 5 गैर-स्थायी सदस्य देशों-अल्बानिया‚ ब्राजील‚ गैबन घाना और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC )  में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।
इनका कार्यकाल वर्ष 2022-23 तक रहेगा।
यूएनएससी के 5 गैर-स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए जून में चुनाव हुआ था।
अल्बानिया को पहली बार परिषद का सदस्य चुना गया।
ब्राजील 11वीं बार चुना गया।
गैबन और घाना इससे पहले तीन बार परिषद के सदस्य है।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक बार परिषद के सदस्य रहे है।
परिषद में शामिल 5 गैर-स्थायी सदस्य देशों के अलावा‚ अन्य अस्थायी देशों में भारत‚ आयरलैंड‚ केन्या‚ मैक्सिको और नार्वे हैं।
सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य हैं।
5 स्थायी सदस्य देशों में चीन‚ फ्रांस‚ रूस‚ यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 अस्थायी सदस्यों के लिए क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर प्रति वर्ष चुनाव होता है।
उनका कार्यकाल 2 वर्ष होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram