9वीं महिला विज्ञान कांग्रेस-2020

107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के आयोजन के दौरान ही 9वीं महिला विज्ञान कांग्रेस 5 जनवरी, 2020 को बंगलुरू के यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर में आरंभ हुयी।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ के एरोनॉटिकल सिस्‍टम की महानिदेशक और भारत की मिसाइल वुमेन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. टेसी थॉमस ने महिला विज्ञान कांग्रेस की मुख्य अतिथि थी।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति तथा तेज विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास का देश की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति में दूरगामी प्रभाव पड़ता है। डॉक्‍टर थॉमस ने कहा कि मंगलयान, चन्‍द्रयान, मिसाइल प्रणाली, मानवरहित यान, हल्‍के लड़ाकू विमान और उपग्रहरोधी अभियानों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को दुनिया के चंद बडे देशों की कतार में ला खड़ा किया है।

प्रथम महिला विज्ञान कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि प्रथम महिला विज्ञान कांग्रेस जनवरी 2012 में भुवनेश्वर में 90वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के साथ आयोजित हुयी थी। अमेरिका में भारत की तत्कालीन राजदूत निरूपमा राव प्रथम भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मुख्य अतिथि थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram