
शंघाई, चीन में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप(Archery World Cup ) स्टेज 2 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। यह प्रदर्शन भारतीय तीरंदाजों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में मजबूती और निरंतरता को दर्शाता है।
व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धाओं में, भारत के पार्थ सुशांत सालुंखे और दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। प्लेऑफ़ में पार्थ ने फ्रांस के ओलंपिक पदक विजेता बैपटिस्ट एडिस को 6-4 से हराया, जबकि दीपिका ने कोरिया की अनुभवी तीरंदाज कांग चाए-यंग को 7-3 से शिकस्त दी।
तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup ) के Compound Event में भारत ने कई पदक हासिल किए।
महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में मधुरा धामनगांवकर ने स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष कंपाउंड टीम में अभिषेक वर्मा, ऋषभ यादव और ओजस देवताले की तिकड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
महिला कंपाउंड टीम — जिसमें ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तानिपार्थी और मधुरा धामनगांवकर शामिल थीं — ने रजत पदक जीता।
ऋषभ यादव ने पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता।
भारत का यह प्रदर्शन तीरंदाजी के क्षेत्र में उसकी तेजी से बढ़ती ताकत और विकसित प्रतिभा को दर्शाता है।
अब सबकी निगाहें तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण पर हैं, जो 3 से 8 जून के बीच तुर्की के अंताल्या में आयोजित किया जाएगा।
OUR APP – DOWNLOAD NOW