करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2022

#1. एपी सेवा पोर्टल 2.0 किस राज्य द्वारा नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है -

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में एपी सेवा पोर्टल 2.0 (AP Seva Portal 2.0) लॉन्च किया। यह पोर्टल नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा। इस पोर्टल को नागरिक सेवा पोर्टल (Citizen Service Portal) भी कहा जाता है। यह पोर्टल पारदर्शी तरीके से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा।

#2. “ए लिटिल बुक ऑफ इंडिया: सेलिब्रेटिंग 75 इयर्स ऑफ इंडिपेंडेंस” पुस्तक किसने लिखी है, जो हाल ही में जारी हुई -

रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित A Little Book of India: Celebrating 75 years of Independence नामक एक नई पुस्तक का विमोचन किया गया, जो भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर है। यह पुस्तक भारत की भौतिक और आध्यात्मिक विशेषताओं का मिश्रण है और एक राष्ट्र के रूप में भारत की पिछले 75 वर्षों की प्रगति पर भी प्रकाश डालती है।

#3. केंद्रीय बजट 2022-23 में 2022-23 में जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के लिए कितना लक्ष्य निर्धारित किया गया है -

जल जीवन मिशन के तहत 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जल जीवन मिशन के लिए 2021-22 में 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

#4. बजट 2022-23 के अनुसार गंगा नदी के किनारे कितने किलोमीटर के दायरे में भूमि पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा -

2022-23 के बजट के अनुसार, गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारे के भीतर खेतों से शुरू होकर, पूरे देश में रासायनिक मुक्त खेती (जैविक खेती) को बढ़ावा दिया जाएगा।

#5. निम्न में से किस भारतीय स्टार को प्रतिष्ठित लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार में 'ब्रेकथ्रू पुरस्कार' के लिए नामांकित किया गया है -

तोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को प्रतिष्ठित लॉरेस विश्‍व खेल पुरस्‍कारों के लिए नामांकित किया गया है। ओलिंपिक में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले, नीरज 2022 लॉरेस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए पांच अन्‍य खिलाड़ि‍यों के साथ नामांकित किए गए हैं।

#6. किस देश के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दिखायी खेल भावना के लिए आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार दिया गया -

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को उनकी खेल भावना हेतु आईसीसी ने साल 2021 का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। उनको ‘स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड 2021’ से नवाजा गया है। मिशेल ने पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जो खेल भावना दर्शाई थी, उसी कारण ICC ने उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा है। इस अवॉर्ड को डेरिल मिशेल हासिल करने वाले चौथे न्यूजीलैंड क्रिकेटर बन गए हैं। यह अवॉर्ड उनसे पहले डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैक्कुलम और केन विलियमसन अपने नाम कर चुके हैं।

#7. सरकार ने बजट सत्र 2021-22 में क्रिप्टोकरेंसी पर होने वाली आय पर कितने प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है -

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन को लेकर टैक्स लगाने का फैसला किया गया है। इसके तहत क्रिप्टो से होने वाली आय पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्चुअल डिजिटल असेट्स के टैक्सेशन में बदलाव किया गया है। ऐसी किसी भी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

#8. XXIV ओलंपिक शीतकालीन खेल चीन में 4 से 20 फरवरी 2022 तक होने वाले हैं। 2022 शीतकालीन ओलंपिक के शुभंकर का नाम क्या है -

बिंग ड्वेन ड्वेन और शुए रॉन रॉन बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक और पैरालिंपिक के दो आधिकारिक शुभंकर हैं। बिंग ओलंपिक का शुभंकर है, जबकि शुए पैरालिंपिक का शुभंकर है। शुभंकर चीन की ऐतिहासिक परंपरा और भविष्य की तकनीकी प्रगति के मूल्यों के बीच संतुलन को चित्रित करने के लिए हैं।

#9. आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी 2022 को जारी किया गया, जिसमें इस साल जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत रखा गया है -

आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी 2022 को जारी किया गया, जिसमें इस साल जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 9.2 प्रतिशत रखा गया है। आर्थिक समीक्षा वित्त वर्ष 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है। आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था (Economy of India) की स्थिति को मजबूत बनाने हेतु आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है।

#10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जिम्बाब्वे के किस पूर्व कप्तान पर सभी प्रकार के क्रिकेट से साढ़े तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है -

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रैंडन टेलर पर सभी प्रकार के क्रिकेट से साढ़े तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। टेलर ने आईसीसी एंटी करप्शन कोड के चार आरोपो के साथ ही एंटी-डोपिंग कोड से जुड़े एक अन्य आरोप को भी स्वीकार कर लिया। टेलर ने 2004-2021 के बीच 284 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 17 शतकों के साथ 9,938 रन बनाए। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram