
केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव के घोघला बीच, दिउ में देश के पहले ‘खेलो इंडिया बीच गेम्स (Khelo India Beach Games)‘ का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
Khelo India Beach Games की मुख्य विशेषताएँ :
देशभर के 1000 से अधिक खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं।
6 पदक खेलों और 2 प्रदर्शन खेलों का आयोजन होगा।
- खेलों का आयोजन 6 दिनों तक (19-25 मई) चलेगा और समापन शनिवार को होगा।
Khelo India Beach Games में आयोजित पदक प्रतियोगिताएं:
बीच सॉकर
बीच वॉलीबॉल
बीच कबड्डी
बीच सेपक टकरॉ
पेंचक सिलाट
ओपन वॉटर स्विमिंग
प्रदर्शन खेल :
मल्लखंभ
रस्साकशी (Tug-of-War)
संस्कृति और उत्सव:
उद्घाटन समारोह में गुजरात की लोक-संस्कृति, विशेषकर गरबा नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में खेल राज्य मंत्री रक्ष खड़से, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल और देश के कई प्रमुख खिलाड़ी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के ‘खेलो इंडिया मिशन’ की विस्तारशीलता को दर्शाता है।
यह घटना भारत के बीच पर्यटन, युवा सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकेत है।
इसमें भारतीय पारंपरिक खेलों (जैसे मल्लखंभ और रस्साकशी) को भी महत्व दिया गया है, जो भारतीय विरासत को सम्मानित करता है।
केंद्र और राज्य प्रशासन का सहयोगात्मक प्रयास नीति निर्माण के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
OUR APP – DOWNLOAD NOW