आनुवंशिक रूप से संशोधित एक सुअर के हृदय का मनुष्य में प्रत्यारोपण

जनवरी‚ 2022 में अमेरिका के बाल्टीमोर‚ मैंरीलैंड में स्थित मैरीलैंड मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने एक अमेरिकी व्यक्ति का जीवन बचाने हेतु आनुवंशिक रूप से संशोधित एक सुअर के हृदय का प्रत्यारोपण किया।
57 वर्षीय डेविड बेनेट बाल्टीमोर में सात घंटे की प्रायोगिक प्रक्रिया के तीन दिन बाद भी स्वस्थ हैं।
हालांकि ऑपरेशन की सफलता के विषय में अभी कोई परिणाम नहीं निकाला जा सकता है‚ किंतु जीवन रक्षक प्रतिरक्षणों में किसी जानवर के अंगों का इस्तेमाल करने को लेकर जारी दशकों पुराने अनुसंधान की दिशा में यह एक नया कदम है।
यह प्रतिरोपण यह दर्शाता है कि आनुवंशिक बदलाव के साथ जानवर का हृदय तत्काल अस्वीकृति के लक्षण दिखाए बिना मानव शरीर में कार्य कर सकता है।
मैरीलैंड विश्वविद्यालय के पशु-से-मानव प्रत्यारोपण कार्यक्रम के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. मोहम्मद मोहिउद्दीन के अनुसार अगर यह प्रयोग सफल रहता है‚ तो पीड़ित मरीजों के लिए इन अंगों की अंतहीन आपूर्ति होगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इस प्रकार के प्रत्यारोपण सफल नहीं हो सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram