भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर’

25 जनवरी‚ 2022 को भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर’ (एक्सपीएल)‚ 2022 संपन्न हुआ।
यह अभ्यास 20 दिनों की अवधि तक चला।
इसका आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन संबंधी योजनाओं को सुदृढ़ करने और भारतीय नौसेना‚ भारतीय वायु सेना‚ भारतीय थल सेना एवं तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी-इन-सी. के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
इस इंट्रा-थिएटर अभ्यास में भारतीय नौसेना के 40 से अधिक जहाजों और पनडुब्बियों की संलग्नता और भागीदारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram