2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों ( Padma Awards ) की घोषणा की गयी

Padma Awards

राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार ( Padma Awards ) प्रदान करने को मंजूरी दी है।सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
बिहार से 7 लोगो को पदम् पुरस्कार मिला है, जिसकी सूचि नीचे दी गयी है .

बिहार से पदम् पुरस्कार पाने वाले व्यक्तित्व –
पद्म विभूषण – श्रीमती. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) – कला
पद्म भूषण – श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले
पद्मश्री – कुल 5
श्री भीम सिंह भावेश – सामाजिक कार्य
श्री हेमन्त कुमार औषधि
श्री किशोर कुणाल (मरणोपरांत) – सिविल सेवा
श्रीमती निर्मला देवी- कला
श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज – अध्यात्मवाद

भारतीय लेखक एमटी वासुदेवन नायर, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष ओसामु सुजुकी और गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है।

पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Padma Awards

OUR APP DOWNLOAD NOW 

 

2 thoughts on “2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों ( Padma Awards ) की घोषणा की गयी”

  1. Thanku sir, mai aapke telegram channel se 2saal jidi, mejhe bhut help mil rhi bpsc e preparation me.. Thanku sir 🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram