
देश में करीब 50 साल पहले कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी करने वाले प्रख्यात हृदय रोग सर्जन डॉ. के एम. चेरियन ( K.M. Cherian ) का निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे।
उनके पास बतौर हृदय रोग विशेषज्ञ 50 वर्षों से अधिक का अनुभव था।
डॉ चेरियन को 1975 में भारत की पहली सफल कोरोनरी धमनी बाईपास सर्जरी सहित कई अभूतपूर्व हृदय शल्य चिकित्सा करने के लिए जाना जाता है।
उन्हें मस्तिष्क मृत्यु के बाद पहला हृदय प्रत्यारोपण करने का श्रेय भी दिया जाता है।
डॉ. चेरियन को प्रतिष्ठित पद्मश्री समेत अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है और उन्होंने शहर में फ्रंटियर लाइफलाइन अस्पताल की स्थापना की थी।
OUR APP – DOWNLOAD NOW