मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना सेवानिवृत्त, न्यायमूर्ति भूषण गवई होंगे देश के 52वें CJI

CJI

भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज(13 मई 2025 ) सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 10 नवंबर 2024 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था और लगभग छह माह तक सेवा देने के बाद उनका कार्यकाल आज(13 मई 2025 ) समाप्त हुआ।

न्यायमूर्ति खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के नाम की औपचारिक सिफारिश की थी। यह अनुशंसा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय को भेजी गई थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।

 

अब न्यायमूर्ति गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि वे इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले दलित न्यायाधीश भी होंगे।

You can also : अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (ITER)

OUR APP  DOWNLOAD NOW 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *