करेंट अफेयर्स क्विज – अक्टूबर 2021

#1. अमेरिका ने 12वीं सदी की नटराज की कांस्य प्रतिमा सहित निम्न में कितनी बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं जिनकी कीमत लगभग 110 करोड़ रूपए है -

अमेरिका ने 28 अक्टूबर को भारत को उसकी कई प्राचीन वस्तुएं लौटा दी हैं। ये सभी वो वस्तुएं हैं जिनको कई सालों पहले चोरी किया गया था। इसी कड़ी में कुल 248 वस्तुएं लौटा दी गई हैं जिनकी कीमत लगभग 110 करोड़ रूपए है। इन वस्तुओं में 12वीं सदी की कांस्य नटराज मूर्ति भी शामिल है जिसकी चोरी साल 1960 में भारत के एक मंदिर से हुई थी।

#2. निम्नलिखित में से किसे बिजनेस लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया -

घोड़ावत कंज्यूमर लिमिटेड (जीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्रेनिक घोडावत को खाद्य और किराना सेगमेंट में उनकी उत्कृष्टता और नेतृत्व के लिए बिजनेस लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया था और उन्हें यंग फूड एंड ग्रोसरी प्रोफेशनल (35 वर्ष से कम) के रूप में नामित किया गया था।

#3. हाल ही में मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक का नाम बदला है, फेसबुक का नया नाम क्या है -

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है। अब से फेसबुक मेटा के नाम से जानी जायेगी। फेसबुक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने इस आशय की घोषणा की।

#4. हाल ही में शक्तिकांत दास को कितने वर्ष के लिए RBI प्रमुख नियुक्त किया गया है -

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास का कार्यकाल आगामी 10 दिसंबर से तीन साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह मंजूरी दी है।

#5. हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को किस गैस में परिवर्तित करने के लिये एक प्रकाश-रासायनिक विधि/प्रकाश उत्प्रेरक (Photocatalyst) विकसित किया है -

हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को मीथेन में परिवर्तित करने के लिये एक प्रकाश-रासायनिक विधि/ प्रकाश उत्प्रेरक (Photocatalyst) विकसित किया है। एक प्रकाश-रासायनिक विधि प्रकाश के रूप में ऊर्जा के अवशोषण द्वारा शुरू की जाने वाली एक रासायनिक अभिक्रिया है। वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पॉलिमर को इस तरह से डिज़ाइन किया है जो दृष्टिगोचर प्रकाश को अवशोषित करने और कार्बन डाइऑक्साइड न्यू नीकरण प्रतिक्रिया को उत्प्रेरित करने में भी सक्षम होगा।

#6. हाल ही में भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि V का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, इस मिसाइल की मारक क्षमता क्या है -

ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य साधने की क्षमता रखती है। इसकी जद में चीन और पाकिस्तान सहित पूरा एशिया आएगा। अग्नि-5 का यह आठवां टेस्ट था। अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है। इसके साथ ही भारत इस तरह की मिसाइल विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है।

#7. निम्न में से कौन सा राज्य खुले में शौच मुक्त पहला राज्य बन गया है -

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गोवा ने खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) के लक्ष्य को हासिल किया है। हर घर जल मिशन के तहत, गोवा इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है।

#8. हाल ही में केंद्र सरकार का SWAMIH निवेश कोष चर्चा में था, यह निवेश कोष किस मंत्रालय से जुड़ा है -

सस्ती और मध्यम आय वाले आवास के लिए केंद्र सरकार की विशेष विंडो- स्वामी इन्वेस्टमेंट फंड ने मुंबई में एक आवास परियोजना के निर्माण के लिए किए गए निवेश से अपनी पहली पूर्ण निकासी की घोषणा की है। SWAMIH फंड को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवंबर 2019 में लॉन्च किया था।

#9. हर घर दस्तक अभियान किससे संबंधित है

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, सरकार कोविद -19 टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से एक मेगा टीकाकरण अभियान – हर घर दस्तक शुरू करने जा रही है।

#10. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है -

उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को 24 अक्तूबर, 2021 को हुए एक सर्वेक्षण में 80.1% मत प्राप्त करने के बाद दूसरी बार पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये फिर से चुना गया है। हालाँकि पश्चिमी पर्यवेक्षकों के अनुसार, मतदान प्रतिस्पर्द्धी नहीं था। शौकत मिर्जियोयेव वर्ष 2016 से उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और उज़्बेकिस्तान के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं।

Results

Join Our Telegram